शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोडा, टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रो० वी० पी० अग्रवाल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी द्वारा रोपे गये पौधों के संरक्षण हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र – छात्राओ के समूह बनाकर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई | साथ ही इस अभियान के तहत मृदा संरक्षण के हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने की अपील की गयी |
महाविद्यालय परिसर मे अमृत वाटिका नाम से एक उद्यान का निर्माण किया जाएगा, जिसमे स्थानीय, स्वदेशी और औषधीय गुणों वाले पौधे लगाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के डॉ० अजय कुमार, डॉ० अमित कुमार सिंह, डॉ० सुमन, डॉ० सीमा, डॉ० बिशन लाल, डॉ० प्रमोद सिंह, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाईं, डॉ० अनुपम रावत, डॉ० छत्र सिंह कठायत एवं समस्त कर्मचारी वर्ग तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



More Stories
महाविद्यालय बलुवाकोट मे मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित
महाविद्यालय मालदेवता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर 11128 का इंडक्शन प्रोग्राम सम्पन्न
सेवा संकल्प अभियान: सतनाम किड्स प्ले स्कूल में पार्षद योगेंद्र सैनी ने बच्चों को प्रमाणपत्र किये वितरित