राजकीय महाविद्यालय कमांद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 29 जुलाई 2025 में 9 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के साथ महाविद्यालय के भूत पूर्व छात्रों की गरिमामयी उपस्थित रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ शेफाली शुक्ला तथा महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समुख दीप प्रज्वलन कर किया गया।
छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना के पश्चात गढ़वाली लोक नृत्य, लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय में अपने विगत वर्षों से संबंधित अनुभव को साझा कियाा।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दीपक राणा ने महाविद्यालय स्थापना दिवस 29 जुलाई 2016 से अब तक महाविद्यालय में हुए उत्तरोत्तर विकास तथा महाविद्यालय की उपलब्धियां से अपने संबोधन में परिचित कराया।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बीना रानी ने समुधुर लोकगीत के माध्यम से उत्तराखंड की पावन देव भूमि भावपूर्ण वर्णन किया सांस्कृतिक परिस्थितियों के पश्चात महाविद्यालय स्थापना दिवस की अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में शिक्षकों कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम मे प्रभारी प्राचार्य डॉ शेफाली शुक्ला, डॉ राकेश नौटियाल, डॉ दीपक राणा, डॉ बीना रानी डॉ प्रवीन, डॉ नीना शर्मा, श्री केदारनाथ भट्ट, सी सोहन सिंह, श्री सत्येंद्र डोभाल,पूजा रानी,श्री दिनेश लाल श्री अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव