April 24, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ऑनलाइन स्व-गणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न

चिन्यालीसौड़, 24 अप्रैल 2026: प्रदेश में चल रही डिजिटल जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ऑनलाइन स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

इस अवसर पर तहसील चिन्यालीसौड़ से तहसीलदार श्रीमती अर्पिता गर्खाल एवं श्री सुमन राणा विशेष रूप से महाविद्यालय पहुंचे और उन्होंने समस्त स्टाफ को ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

तहसीलदार श्रीमती अर्पिता गर्खाल एवं उनकी टीम के निर्देशन में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी-अपनी स्व-गणना पूरी की। इस दौरान उन्होंने प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी पहलुओं, आवश्यक सावधानियों एवं सही जानकारी दर्ज करने के महत्व को भी समझाया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। महाविद्यालय परिवार ने इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से स्व-गणना पूर्ण की है। इसके लिए मैं समस्त स्टाफ को बधाई देता हूं तथा तहसील प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आकर हमारा मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार द्वारा तहसीलदार श्रीमती अर्पिता गर्खाल एवं श्री सुमन राणा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर डॉ रजनी चमोली, डॉ विनीत कुमार, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चन्द्र पंत, डॉ निशि दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ प्रभदीप सिंह, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार आदि उपस्थित रहे और स्व-गणना प्रक्रिया संपन्न की।

About The Author