उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के द्वारा
ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।
डॉ किशोर सिंह चौहान एवं डॉ खुशपाल ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन एवं सामाजिक समरसता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि 02 अक्टूबर केवल दो महान व्यक्तित्वों की जयंती मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का दिन है। विद्यार्थियों का आह्वान किया गया कि वे गांधी दर्शन का अनुसरण करते हुए सत्यनिष्ठा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
इसके बाद सामूहिक रूप से रामधुन का गायन किया गया और विद्यार्थियों को स्वच्छता, सामाजिक सद्भाव एवं जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ यशवंत सिंह ने किया।
साथ ही, महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
इस अवसर पर डॉ किरण जोशी, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।



More Stories
रेलवे और बैंकिंग क्षेत्र में 8,665 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीखें जारी, जानिए…
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित
धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाई जाये : साईं मसन्द