महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के एन्टी ड्रग क्लब के तत्वावधान में नशे की रोकथाम हेतु एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से होते हुए चिन्यालीसौड़ नगर पालिका क्षेत्र में नारों एवं स्लोगन के माध्यम से नशा मुक्ति रैली निकाली एवं क्षेत्र वासियों को नशे की रोकथाम हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर एन्टी ड्रग क्लब के संयोजक डॉ0 अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को नशा न करने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने हेतु संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया ।
एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कृष्णा डबराल ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु: मुख्यमंत्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
हरिद्वार: जनपद में 4 जुलाई से 30 जुलाई तक होगा, सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला ‘हिलांस’ रिटेल आउटलेट: महिलाओं के सपनों को मिला नया बाजार