दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में 2025- 26 सत्र हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का प्रथम एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय में एनएसएस इकाई के अंतर्गत पंजीकृत सभी स्वयंसेवियों के द्वारा भाग लिया गया।
शिविर के दौरान एक प्रेरणा सत्र का आयोजन किया गया , जिसमें प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज सिंह बिष्ट के द्वारा स्वयंसेवकों को मार्गदर्शित करते हुए NSS स्वयंसेवकों के कर्त्तव्यों से अवगत कराया गया तथा कार्यक्रम अधिकारी मंजू पांडे के द्वारा नए पंजीकृत छात्रों को NSS का परिचय दिया गया एवं NSS के ए, बी व सी सर्टिफिकेट के विषय में बताया गया तथा माय भारत पोर्टल में रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई।
इस शिविर के दौरान स्वयंसेवियों के द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई तथा नगरपालिका परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके अन्तर्गत मार्गों की सफाई की गई, इस शिविर में NSS अनुसेवक श्री अमीर सिंह चौहान व श्री सुनील रमोला आदि भी शामिल रहे|



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत