दिनांक,11 जनवरी 2025 : श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय का चुड़ियाला द्वारा आज दिनांक 11 जनवरी 2025को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर्स इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की विचार दृष्टि को वर्तमान समझ में समझने की जरूरत विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में रामकृष्ण मिशन देहरादून के सचिव एवं साधक असीमात्मानंद जी महाराज एवं हिंदी एवं अंग्रेजी की लेखिका भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला की फेलो डॉ प्रियंका वेद रही. साधक असीमा त्मानंद जी द्वारा स्वामी विवेकानंद की विचार दृष्टि एवं जीवन– जीने के तरीके पर विस्तार से रोशनी डाली गई।

उनका मानना था कि‘स्वामी विवेकानंद ने भारतीय जीवन और दर्शन के विचार को पूरी देश दुनिया में प्रसारित किया.

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला की फेलो प्रोफेसर प्रियंका वैद ने स्वामी विवेकानंद के जीवन को भारतीय संबंधी दृष्टि के सापेक्ष रखकर देखा। उनका मानना था कि ‘स्वामी विवेकानंद ने भारत के जीवन दर्शन को पूरी दुनिया में प्रसारित किया’।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रामावतार सिंह ने की. कार्यक्रम का संचालन युवा साहित्यकार एवं महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विपिन कुमार शर्मा ने किया. कार्यक्रम में डॉक्टर सी.पी सिंह, डॉक्टर आर.के द्विवेदी डॉक्टर आबिदा, डॉक्टर आशुतोष, डॉ सचिन, डॉक्टर हलीम अंसारी, डॉ श्वेता सिंह एवं छात्र –छात्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के तकनीकी पक्ष में डॉक्टर हलीम अंसारी एवं डॉक्टर आबिदा का सहयोग रहा

About The Author