कल दिनांक 16 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार के दिशा निर्देश में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभागीय परिषद के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम, मीनाक्षी (B.A. Semester-2) द्वितीय, एवं मीनाक्षी (B.A. Semester-4) तृतीय, स्थान प्राप्त किया पोस्टर प्रतियोगिता में जिया को प्रथम, प्रिया चौहान को द्वितीय, एवं सुहानी चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
वहीं क्विज प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुहानी चौहान, द्वितीय स्थान वर्णिका राणा एवं तृतीय स्थान जिया ने हासिल किया।
अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 परमानंद चौहान ने बताया कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओ में अध्ययन के प्रति रुझान बढ़ते हैं तथा वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी कर पाते हैं। विभागीय परिषद की प्रतियोगिता में डॉक्टर मंजू कोगियाल, विभागाध्यक्ष हिंदी एवं डॉक्टर दिनेश चंद्र, विभागाध्यक्ष इतिहास ने अपना अमूल्य सहयोग दिया। उक्त प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


More Stories
कोटा: 22अप्रैल2026 को संस्कार भारती द्वारा संपूर्ण देश में मनाया जाएगा “भू- अलंकरण दिवस”
हरिद्वार: मुख्यमंत्री धामी ने स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित संशोधन प्रस्ताव पारित न हो पाने पर अरविन्द सिसोदिया का तीखा प्रहार