उत्तरकाशी, 17 अप्रैल 2026 : आज राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में श्रीमती सपना नेगी (जिला परियोजना समन्वयक, उत्तरकाशी) उपस्थित रहीं। उन्होंने देवभूमि उद्यमिता योजना के विभिन्न पहलुओं, उद्देश्यों तथा इसके माध्यम से युवाओं को मिलने वाले अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विश्व और भारत में बेरोजगारी और उद्यमिता की स्थिति, एवं उद्यमिता का अर्थ, महत्व और प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया।
विद्यार्थियों को स्टार्टअप, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने देव भूमि उद्यमिता योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जो वर्ष 2023 में प्रारंभ हुई थी। अंत में एक टेस्ट भी विद्यार्थियों से हल करवाया गया और प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के महत्व को समझाते हुए कहा कि आज के समय में केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि स्वयं का रोजगार सृजन भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. किशोर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करते हैं और उन्हें अपने करियर के प्रति जागरूक बनाते हैं।
मंच संचालन डॉ आराधना राठौर ने किया। कार्यक्रम में डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ नेहा बिष्ट एवं डॉ आलोक बिजल्वाण ने योगदान दिया। इस अवसर पर डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ निशी दुबे, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवालों पर जताया एतराज
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण