हरिद्वार, 17-अप्रैल-26: युवा कांग्रेस नेता कैश खुराना ने जनगणना में पूछे जाने वाले कई सवालों पर एतराज जताया है।
प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कैश खुराना ने कहा कि जनगणना जनता से जुड़ा मुद्दा है। इसे सही तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनगणना में जनता की पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब मांगे गए हैं। जो कि तर्कसंगत नहीं हैं।
उन्होंने बताया कि कितने कमरे हैं, शौचालय की सीट किस प्रकार की है। घर का लेंटर लकड़ी का है या सीमेंट का, लैपटॉप, मोबाइल फोन, खाद्य सामग्री, ईंधन जैसे सवाल जनगणना फार्म में दिए गए हैं। जो कि लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल हैं।
उन्होंने कहा कि हम इन सवालों से सहमत नहीं है। जनगणना होनी चाहिए लेकिन लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए। जनगणना में पूछे जा रहे लोगों की जिंदगी से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को एकत्र कर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान पार्षद विवेक भूषण विक्की दिव्यांश शर्मा ने भी जनगणना के सवालों पर प्रश्न चिन्ह लगाया।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी