डी पी उनियाल, गजा: तहसील गजा के शहीद बिक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक भवन गजा मे आयोजित 3 दिवसीय जनगणना के प्रथम चक्र भवन गणना प्रशिक्षण मे मास्टर ट्रेनर ( संदर्भ दाताओं) राजेश बसलियाल, व महेश असवाल ने प्रशिक्षण लेने वाले प्रगणकों को गणना सम्बंधी विंदुओं की गहन जानकारी दी।
तहसील गजा मे आयोजित इस प्रथम बैच मे 40 प्रगणकों ने 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण लिया।
प्रशिक्षण ट्रेनर राजेश लसियाल व महेश असवाल ने बताया कि गणना करते समय 33 विंदुओं के बारे में जानकारी ली जानी है,जिसमें भवन नम्बर, जनगणना मकान नम्बर, मकान के दीवार, छत, फर्श की, मुख्य सामग्री, उपयोग, हालत व एक मकान में कितने परिवार रहते हैं, साथ ही परिवार के मुखिया की जानकारी भरी जानी है, साथ ही मूलभूत सुविधाओं के 10 एवं सम्पत्ति के 8 सवालों को भरा जाना है, प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार्ज अधिकारी तहसीलदार गजा विनोद तिवारी ने बताया कि स्व गणना भी की जा सकती है तथा इसकी जानकारी गणना करने आये व्यक्ति को दी जानी है, चार्ज अधिकारी विनोद तिवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लोगों की जलपान व भोजन व्यवस्था भी देख रहे हैं, उनके साथ तहसील के आर. के सुरेश मोहन डोगरा,कार्यालय लिपिक प्रीतम सिंह मखलोगा एवं अन्य तहसील कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
दूसरा बैच 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा जिसम 28 लोग प्रशिक्षण लेंगे, प्रशिक्षण में शिक्षक जगत सिंह असवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, महाबीर सिंह राणा, विजयानंद विजल्वाण, चंद्र मोहन फोंदणी, के. के विजल्वाण, हेमलता खंडूरी, सुधारानी पंवार, रघुनाथ असवाल, अभिषेक थपलियाल, अरविंद, महाबीर सिंह, आशीष कुमार, विजय लाल, संजय रमोला, ज्योति शर्मा, राजेश बंगवाल, सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
शहीद बिक्रम सिंह नेगी राजकीय पालिटेक्निक के प्रभारी प्रधानाचार्य बी. ध्यानी ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में किया शैक्षणिक भ्रमण
महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में “राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति” विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
महाविद्यालय नैनबाग में भूगोल विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन