October 8, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में मनाया गढ़भोज दिवस

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में आज 7 अक्टूबर को गढभोज दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंदन सिंह पंवार (उद्यान पंडित) थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ मन्जू कोगियाल के द्वारा किया गया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा गढ़भोज दिवस के उपलक्ष्य में पहाड़ी अनाज द्वारा निर्मित पहाड़ी पकवानों का अवलोकन किया गया , जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापको , कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न पकवान बनाए गए जिसमें झींगोरे की खीर, आलू के गुटके, लगडे, पहाड़ी रायता, गहत के पराठे, गुलगुले इत्यादि बनाए गए थे।

तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गया गया और प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में सभी छात्रों को गढ़भोज दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए पहाड़ी उत्पादों का रखरखाव और किस प्रकार पहाड़ का यह मोटा अनाज सभी को स्वस्थता प्रदान करता है, उस पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किये। छात्र संघ अध्यक्ष हिमानी द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए निरंतर महाविद्यालय में बने रहने और पहाड़ी उत्पादों का भरपूर उपयोग करने साथ ही जंक फूड न खाने पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा गढ़ भोज एवं यहां की फसलों एवं अनु के विषय में विस्तार से बताया गया साथ ही परंपरागत सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से इस कार्यक्रम में पर चढ़कर अपना योगदान दिया अंत में मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को पहाड़ी व्यंजनों, पकवानों , फसलों एवं श्री अन्न के विषय में विस्तार से बताया गया और उन्हें नियमित रूप से इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। अंत में डॉ ब्रीश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में गढ़भोज पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘ गढ़भोज हमारी सांस्कृतिक विरासत’।

उक्त कार्यक्रम में डॉ दुर्गेश कुमारी, डॉ धनंजय शर्मा, डॉ सुनीता गुसाई, श्री राजमोहन सिंह रावत, श्रीमती रेशमा बिष्ट, श्री सुशील चंद्र कुकरेती,श्री दिनेश पं वार, भुवन चन्द्र डिमरी, विकेश सिंह तोमर, श्रीमती रीना एवं मोहनलाल एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed