राजकीय महाविद्यालय पाबौ में दिनांक 21 जून 2025 को योग दिवस मनाया गया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई ,इसके पश्चात डॉ.सौरभ सिंह विभिन्न आसनों के गुर सिखाए।
उन्होंने इन आसनों से होने वाले स्वास्थ्य वर्धन पर भी बात की| इसके बाद डॉ धनेंद्र कुमार ने भ्रामरी, कपालभाति तथा अनुलोम विलोम द्वारा सभी का मार्गदर्शन किया और अष्टांग योग पर अपने विचार रखे।
डॉ .रजनी बाला ने ओम के उच्चारण के साथ ध्यान केंद्रीकरण करवाया और साथ ही साथ बताया इस प्रकार के योग से आप किस प्रकार तनाव से मुक्ति पा सकते हैं और अपने आप को केंद्रित कर सकते हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा ने मनुष्य के विभिन्न शरीर चक्र के बारे में बात की और साथ ही साथ योग के विभिन्न तत्व यम, नियम, आसान, प्राणायाम, प्रत्याहार ,धारणा, ध्यान और समाधि पर अपने विचार रखे| उन्होंने बताया कि मन को नियंत्रित करना ही योग है।
कार्यक्रम में डॉ गणेश चंद ,डॉ.तनुजा रावत, डॉ सुनीता चौहान, डॉ सरिता, डॉ धर्मेंद्र सिंह, श्री महेश सिंह, श्री विजेंद्र बिष्ट, अनुराधा आदि मौजूद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव