कल दिनांक 05 जून, 2024 को राजकीय महाविद्यालय, पोखड़ा, पौड़ी गढ़वाल में विश्व पर्यावरण दिवस 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय प्रो० विद्या राय ने सभी कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने की शपथ ली।
कार्यक्रम में पर्यावरण एवं समाज विषय पर संगोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण में हो रहे प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन एवं वृक्षों के कटाव पर चिंता जताई गई।
संगोष्टी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय था- भूमि पुनर्स्थापन, मरूस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० विद्या राय सभी प्राध्यापक डॉ० सुशील भाटी, आशा आर्य एवं डॉ० देवानंद दुर्ग, सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी श्री पंकज सिंह बिष्ट, श्री कुलदीप सिंह, श्री मान सिंह, श्रीमती हेमलता देवी, श्रीमती कुसुम देवी एवं श्री राहुल कुमार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी