नवल टाइम्स न्यूज़, 03 मई, 2024 : आज राजकीय महाविद्यालय, पोखडा, पौड़ी गढ़वाल के परिसर में अभिभाव शिक्षक समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘परीक्षा पूर्व तैयारी, नव प्रवेश एवं छात्र-छात्राओं की न्यून संख्या’।
कार्यक्रम में अभिभावकों का स्वागत एवं अभिनन्दन डॉ० सुशील भाटी द्वारा किया गया एवं मंच का संचालन श्री रमेश चन्द्र रड़वाल ने किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य महोदय प्रो० विद्या राय द्वारा अभिभावक शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं से वार्ता की गई और वार्ता द्वारा प्राप्त जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया गया तथा प्राचार्य महोदय ने अधिक से अधिक प्रवेश
कराने के लिए सभी को जागरूक किया, शासन द्वारा प्रदत्त कई योजनाओ से सभी को अवगत कराया एवं महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित कर छात्र-छात्राओं को अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक डॉ० सुशील भाटी, श्रीमती राज ममता, श्री रमेश चन्द्र रडवाल, डॉ० ऋषि कान्त प्रजापति, आशा आर्य एवं डॉ० देवानंद दुर्ग, अभिभावक शिक्षक समिति के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र सिंह, सभी गैर-शैक्षणिक कर्मचारी श्री कुलदीप सिंह, श्री पंकज सिंह बिष्ट, श्री मान सिंह, श्री किशन सिंह, श्रीमती हेमलता देवी, श्रीमती कुसुम देवी एवं श्री राहुल कुमार तथा सभी विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: बिजली बिलों पर सरचार्ज व स्मार्ट मीटर के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत
हरिद्वार: हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोह के अन्तर्गत प्रेस क्लब में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
भारत 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर-प्रो. के.के. वर्मा