राजकीय महाविद्यालय पोखल टिहरी गढ़वाल में आज 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ए एन सिंह के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर भारत के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।उसके पश्चात महाविद्यालय के समस्त स्टाफ प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा भी शहीदों को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात महाविद्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में डॉक्टर संतोषी असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीतिक विज्ञान के द्वारा मंच संचालन एवं गोष्ठी का शुभारंभ किया गया ।
साथ ही 16 दिसंबर विजय दिवस के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया जिसमें भारत की 16 दिसंबर 1971 की शौर्य गाथा के विषय में जानकारी दी गई।
इसके पश्चात प्राचार्य महोदय के द्वारा भारत के गौरव के अतीत पर संबोधन दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉक्टर एसपी भट्ट डॉक्टर अरुंधति शाह डॉक्टर श्याम कुमार डॉक्टर के एल गुप्ता डॉक्टर संतोषी और महाविद्यालय के कर्मचारी गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान