बलुवाकोट (पिथौरागढ़), 23 सितंबर 2026: राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है।
कॉलेज प्रशासन द्वारा आज दिनांक 23.09.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक के लिए छात्र संघ के विभिन्न पदों के लिए नामांकन फॉर्म की बिक्री शुरू की गई। आज दोपहर 3 बजे तक छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला और कुल 12 फॉर्मों की बिक्री हुई।
महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छात्र संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी पदों हेतु फॉर्म की बिक्री की जा रही है. नामांकन फॉर्म सक्षम समिति के समक्ष दिनांक 24.09.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से 3 बजे तक प्रस्तुत कर नामांकन दाखिला किया जा सकेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष चंद्र वर्मा जी ने कहा कि छात्र संघ चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों को सीखने का एक महत्वपूर्ण मंच है। सभी छात्र-छात्राओं से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की गई है।


More Stories
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की हरिद्वार जिला कार्यकारिणी का गठन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में छात्रसंघ निर्वाचन 2026-27 के तीसरे दिन 13 छात्र-छात्राओं ने दाखिल किया नामांकन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत, दाखिल हुए नामांकन पत्र