राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव पौड़ी (गढ़वाल) में 31मई 2024 तक जारी रहेगी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के. सी. दुद्पुड़ी ने कहा कि उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल https://ukadmission.samarth.ac.in के माध्यम से प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया 30 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी है।
पंजीकरण करने की अंतिम दिनाँक 31-05-2024 तक है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की कॉउंसलिंग 01-06-2024 से प्रारंभ होकर 20-06-2024 तक होगी।
महाविद्यालय में प्रवेश पंजीकरण के लिये अभ्यर्थियों को उत्तराखंड शासन की समर्थ वेबसाइट के माध्यम से रु.50 ऑनलाईन पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। शुल्क जमा करने के पश्चात अभ्यर्थी द्वारा विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन किया जा सकेगा।
महाविद्यालय में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, सैन्य विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र विषय संचालित हैं।



More Stories
हरिद्वार: त्योहारी अवधि में परिवहन विभाग सख्त, अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर 45 चालान
सोमवती स्नान पर्व: हरिद्वार पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, भारी वाहनों की शहर में ‘नो एंट्री’, जानिए पूरा प्लान
गंगा नहर क्लोजर के दौरान घाट निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य तय समयसीमा में पूरे, 10 नए घाट , 56 पुराने घाटों की मरम्मत पूरी