आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय मरगूब पुर हरिद्वार में योग संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ योग संगम कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा.रीता सचान द्वारा की गई ।
योग प्रशिक्षक नेहा भारती द्वारा महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को योग के विभिन्न आयामों से प्रशिक्षित किया गया।
प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को योग की प्रासंगिकता से अवगत कराया और वर्तमान समय में शारीरिक थकान और मानसिक तनाव की बढ़ती समस्याओं के समाधान हेतु मनुष्य जीवन में शांति एवं लोक कल्याण के लिए योग के व्यावहारिक पक्ष से सभी को परिचित कराया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डा.अनिल कुमार कटियार, डा.अनिल कुमार, डा.कविता रानी, डा.अमित कुमार शर्मा,श्री निशांत सैनी, श्री विशाल बिष्ट, श्री अब्दुल रहमान, श्री पिंटू कुमार , एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ
डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में ‘विज़न, इमैजिनेशन एंड द अनफिनिश्ड मिशन’ पर अंतर-महाविद्यालयी वेबिनार आयोजित
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन