राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर के तत्वाधान में महाविद्यालय परिवार द्वारा योग दिवस मनाया गया जिसमें अनुलोम विलोम, चक्रासन, वज्रासन, नौकासन, इत्यादि किए गए।
प्रभारी प्राचार्य प्रो0 विजेंद्र लिंगवाल योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग के महत्व को बताया। एन एन एस प्रभारी डॉ0 संगीता कैंतूरा कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने को प्रोत्साहित किया। रेंजर लीडर डॉ0 नीलम ( मनोविज्ञान विभाग) आर्ट ऑफ लिविंग एवम् मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाने में योग व ध्यान की भूमिका बताई।
डॉ0 संगीता सिदोला (प्रभारी क्रीड़ा ) ने बताया योग एवं स्पोर्ट्स से व्यक्ति शारीरिक रूप से सक्रिय तो रहता ही है साथ ही मानसिक रूप से स्वस्थ्य भी रहता है । महाविद्यालय में डॉ0 चंदा थपलियाल नौटियाल,डॉ0 भारती नौटियाल, डॉ0 संदीप कश्यप, और शूरवीर सिंह ने योगासन का उत्तम प्रदर्शन किया योग दिवस पर सारा महाविद्यालय परिवार ने उपस्थित रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़: “गढ़भोज- स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम” के संदेश के साथ मनाया, गढ़भोज उत्सव