राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर के बी.एस-सी. गृह विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य में पोषण स्तर आकलन एवं पोषण परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत बी.एस-सी. गृह विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा उपस्थित समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं की ऊंचाई एवं वजन माप का मापन किया गया। जिसके आधार पर उनकी बॉडी मास इंडेक्स(बी.एम.आई) का आकलन किया गया। बॉडी मास इंडेक्स (बी.एम.आई) एक ऐसा पोषण मापन तकनीक है जिसका उपयोग, ऊंचाई और वजन माप करके शरीर में वसा की मात्रा का अनुमान लगाने के लिए करते हैं। यह कुछ स्वास्थ्य स्थितियों के लिए जोखिम कारकों का आकलन करने में मदद कर सकता है।
पोषण स्तर के आकलन कार्यक्रम का संचालन विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ डिंपल भट्ट द्वारा किया गया।
पोषण स्तर के आकलनमें 58 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया lजिसमें ३७छात्र छात्राएं स्वस्थ सीमा के अंतर्गत पाई गई l जिसमें से १५ छात्र-छात्राएं अल्प भार, 0६ छात्र-छात्राएं अत्यधिक भार सीमा के अंतर्गत पाई गईगई।



More Stories
उत्तराखंड को घुसपैठिया कहने पर अखिलेश यादव के खिलाफ शिवसेना का जोरदार प्रदर्शन
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन
एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न, अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ