मोरी, 8 मार्च 2026: राजकीय महाविद्यालय मोरी में रेड क्रॉस दिवस के शुभ अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. वर्मा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस दिवस हमें सेवा, सहयोग और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।
इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष अनेश रावत सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा की कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों को दी पुष्पांजलि
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में जनपद के महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की बैठक का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित