चिन्यालीसौड़, 08 मई 2026 : अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस के अवसर पर आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की थीम “ यूनाइटेड इन ह्यूमैनिटी” को केंद्र में रखते हुए राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में महाविद्यालय की रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विचार गोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता एवं कृमि मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी की अध्यक्षता एवं रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई के प्रभारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मंजू पांडे तथा कृमि मुक्ति प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में समस्त कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अल्बेंडाजोल कृमिनाशक दवा का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मध्य एक विचार गोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता तथा मानव सेवा के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, सेवा और निष्पक्षता के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज को ऐसे सेवा भाव की आवश्यकता है, जो बिना किसी भेदभाव और स्वार्थ के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने का कार्य करे। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन में डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ सुगन्धा वर्मा एवं श्री नरेश चंद रमोला का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


More Stories
गजा: जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर से मुलाकात कर समस्याओं से कराया अवगत
गजा: एक दिवसीय स्कूल सेफ्टी एवं कम्युनिटि सेफ्टी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा मे विश्व रेडक्रास दिवस पर संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन