हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी के भूगोल विभाग द्वारा एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं हेतु दो दिवसीय भौगोलिक सर्वेक्षण शिविर का आयोजन दौलतपुर क्षेत्र में किया गया।
शिविर के प्रथम दिवस दिनांक 07-05-2026 को भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. शांति सिंह एवं सहायक आचार्य डॉ. विजय कुमार के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को GPS आधारित भौगोलिक सर्वेक्षण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को GPS उपकरण के संचालन, क्षेत्रीय निर्देशांकों (Coordinates) के संकलन, रूट मैप तैयार करने, डाटा इनपुट करने तथा फाइनल आउटपुट प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को Geographic Information System (GIS) सॉफ्टवेयर के माध्यम से Cartography Tool का उपयोग कर मैपिंग तैयार करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
डॉ. शांति सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भूगोल विषय में GPS एवं GIS तकनीक का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय एवं तकनीकी ज्ञान भी प्राप्त होना आवश्यक है, जिससे वे भविष्य में शोध एवं रोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे भौगोलिक शिविर विद्यार्थियों की व्यावहारिक क्षमता को विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
सहायक आचार्य डॉ. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय सर्वेक्षण की उपयोगिता बताते हुए कहा कि फील्ड वर्क के माध्यम से छात्र-छात्राएं वास्तविक भौगोलिक परिस्थितियों को समझ पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया तथा GIS आधारित मैपिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने भूगोल विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के शैक्षणिक एवं क्षेत्रीय शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं को प्रत्यक्ष रूप से ज्ञान प्राप्त होता है तथा उनमें अनुसंधान एवं तकनीकी दक्षता का विकास होता है।
शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए क्षेत्रीय अध्ययन एवं GPS सर्वेक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।


More Stories
गजा: जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी नरेंद्र नगर से मुलाकात कर समस्याओं से कराया अवगत
गजा: एक दिवसीय स्कूल सेफ्टी एवं कम्युनिटि सेफ्टी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा मे विश्व रेडक्रास दिवस पर संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन