- सिडकुल पुलिस ने चोरी के तांबे के 09 टुकड़े/गुच्छे किए बरामद
- पिछले कई दिनों से अधिवक्ताओं के चेंबरों को बना रहे थे निशाना
- चेकिंग के दौरान आन्नेकी पुल के पास से दोनों आरोपियों को दबोचा
सिडकुल,हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
दिनांक 06.11.2026 को विपिन चंद्र द्विवेदी, एडवोकेट एवं सचिव जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा अधिवक्ताओं के चेंबरों में लगे AC के कॉपर पाइप एवं वायर चोरी किए जा रहे हैं।
तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 477/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना अध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.11.2026 को उपनिरीक्षक देवेन्द्र चौहान के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान आनेकी पुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के 09 टूटे-फूटे टुकड़े/गुच्छे (गलाया हुआ तांबा) बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम व पता आरोपित
1. प्रवेश पुत्र पाल सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
2. निरदेश पुत्र बाबूराम, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम आनेकी हेतमपुर, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार



More Stories
सौंग बांध विस्थापितों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी, सैकड़ों ग्रामीणों ने भरी हुंकार
घर पर फायरिंग और दीपावली के दिन हमले के प्रयास से दहशत में परिवार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
भव्य यज्ञ और वेद मंत्रों के साथ आर्य समाज बीएचईएल का 62वां वार्षिकोत्सव प्रारंभ, स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित