June 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, प्रियांशु बने चैंपियन

हरिद्वार ,08 मई, 2026: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित अंतर-विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज उत्साह और रोमांच के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस खेल स्पर्धा का आयोजन महाविद्यालय की उप-प्राचार्या डॉ. अलका सैनी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। एकल वर्ग के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रियांशु ने अपने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शिवोम को पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कार्तिक ने तृतीय और अजय ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वहीं, डबल्स मुकाबले में तालमेल और गति का शानदार संगम देखने को मिला, जहाँ शिवोम और प्रियांशु की जोड़ी ने विपक्षी टीम को हराकर शानदार जीत दर्ज की।

 

समापन अवसर पर विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये छात्रों में टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की शक्ति भी विकसित करते हैं।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय की खेल समिति के प्रभारी डॉ. राहुल कुमार के साथ समिति सदस्य डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. अंकुर नेहरा, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. कल्पना भट्ट एवं श्री अंकित कोहली की सक्रिय भूमिका रही। पूरी खेल प्रतियोगिता का कुशल एवं निष्पक्ष संचालन डॉ. अर्पित सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी और भारी संख्या में खेल प्रेमी छात्र उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

About The Author