राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास (पैठाणी), पौड़ी गढ़वाल में आज दिनांक 13 फरवरी 2025 को अभिभावक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमे प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) का सफलतापूर्वक गठन किया गया।
यह बैठक छात्रों और संस्था के समग्र विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
डॉ. कल्पना रावत ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए PTA की महत्ता और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल ने कॉलेज की उपलब्धियों, अधोसंरचना और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम सयोजक डॉ. कुमार गौरव जैन ने PTA गठन की विस्तृत प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझाया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनी। डॉ. आलोक कंडारी ने गठन प्रक्रिया का संचालन किया और निष्पक्ष एवं लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन सुनिश्चित किया।
अभिभावकों की सहमति से PTA का सफल गठन किया गया और निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन हुआ: अध्यक्ष: श्री राम प्रसाद पंत,
उपाध्यक्ष: श्रीमती आशा देवी, कोषाध्यक्ष: श्री धर्म सिंह असवाल,
छात्र सदस्य ऋषभ भंडारी (बी.एससी छठे सेमेस्टर), छात्रा सदस्य भूमिका (बी.एससी द्वितीय सेमेस्टर) सचिव: डॉ. कुमार गौरव जैन, उप सचिव: डॉ. कल्पना रावत।
महाविद्यालय का प्रथम और नवनिर्मित PTA का गठन संस्था और अभिभावकों के बीच सेतु का कार्य करेगा और छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. प्रकाश फोंदणी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी उपस्थित सदस्यों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।


More Stories
हरिद्वार: जनपद में 4 जुलाई से 30 जुलाई तक होगा, सेवा सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला ‘हिलांस’ रिटेल आउटलेट: महिलाओं के सपनों को मिला नया बाजार
हरिद्वार : वीआईपी घाट पर किसान महाकुंभ में बार बालाओं का डांस, धार्मिक संगठनों ने की कार्रवाई की मांग