July 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में श्रीदेव सुमन जी को उनके बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस 25 जुलाई को शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया कि किस तरह टिहरी राजशाही के दमन के खिलाफ 84 दिन की भूख हड़ताल के बाद 25 जुलाई, 1944 को वे शहीद हो गए।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेश प्रसाद भट्ट ने श्रीदेव सुमन को अमर सेनानी के रूप में याद करते हुए वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। अन्य वक्ताओं में प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. राकेश जोशी ने भी उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हए श्रीदेव सुमन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. शिवकुमार लाल, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. पूनम भूषण, डॉ. चंद्रावती टम्टा, डॉ. राम सिंह सामंत, अखिलेश गिरि, अमित नेगी, प्राची, सपना, सीमा गुसाईं, सविता, रजनी, जितेंद्र, मंजू, शोभा, सीमा खेरवाल, अमित, प्रिंस, अरुण तिवारी, शगुन, स्वाति, सलोनी, शिवानी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीना ने किया।

About The Author