October 9, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

राजकीय स्ना. महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन 

लक्सर/ हरिद्वार: आज दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय लक्सर हरिद्वार में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में महाविद्यालय की आईटी लैब स्वच्छ बनाने में स्वयंसेवियों ने अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील भाटी ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वच्छता और समर्पण दोनों राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम उद्देश्य हैं इसलिए स्वयंसेवियों को अपने आसपास की स्वच्छता और समाज में अपना समर्पण हर पल अपनाना चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रीति शर्मा ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छे स्वयंसेवी में राष्ट्र प्रथम की भावना हमेशा रहनी चाहिए क्योंकि राष्ट्र के उत्थान से ही समाज और व्यक्ति का उत्थान संभव है इसलिए आप सभी स्वयंसेवियों को अपने कार्यों से यह सिद्ध भी करना चाहिए ।

आज की एक दिवसीय शिविर के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रोफेसर सीमा चौधरी ने किया उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है वरन वृक्षों की उचित देखभाल भी करनी उतनी ही आवश्यक है जितना की वृक्ष लगाना क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं।

महाविद्यालय में प्रथम एकदिवसीय शिविर के अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रकाश लाल शाह, डॉ अवधेश उपाध्याय, डॉ राजेंद्र चौहान, डॉ रेखा नौटियाल, डॉ मीनाक्षी कश्यप, डॉ दीक्षित कुमार, डॉ रुचिका कटियार आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विष्णु कुमार शर्मा ने किया।

About The Author