नवल टाइम्स न्यूज़,14 फरवरी 2023: आज राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ मैं एंटी ड्रग्स सेल के तत्ववधान में बृहद स्तर पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण से नगर पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजार से होते हुए महाविद्यालय में संपन्न हुई l जिसमें छात्र-छात्राओं ने नारो, स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से जनमानस को ड्रग्स से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया l
रैली के आयोजन के पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को नशे की लत से दूर रहने और अपने साथियों एवं परिचित लोगों को भी नशा मुक्त करने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के नशे की लत से परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, इसलिए किसी प्रकार के नशे से दूर रहना ही इसका सर्वोत्तम इलाज है l
नशे की लत सबसे पहले व्यक्ति को परिवार से दूर करती है साथ ही अपनी बुरी आदत की वजह से पीड़ित परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजरता है l
इस अवसर एंटी ड्रग्स सेल के नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के साथ ही उत्तराखंड सरकार के सहयोग आयोजित किया जा रहा है जिसमें 2025 तक देव भूमि उत्तराखंड को नशे से मुक्त करना है l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l



More Stories
बीएचईएल प्लांट में चोरी करते रंगे हाथ चोर को CISF ने दबोचा, 7 किलो से ज्यादा तांबा बरामद
उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: झबरेड़ा का हिस्ट्रीशीटर नदीम 1 महीने के लिए जिला बदर
हरिद्वार: त्योहारी सीजन में परिवहन विभाग की सख्ती—ओवरस्पीडिंग, परमिट उल्लंघन एवं अन्य अभियोगों में 40 चालान