नवल टाइम्स न्यूज़: 04/08/2022 , राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्त्वाकांक्षी योजना
॓ हर घर तिरंगा ॔ हस्ताक्षर अभियान के उपलक्ष्य में हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ.पंकज कुमार पाण्डेय ने आजादी के वीरों को नमन करते हुए महाविद्यालय द्वारा बनाए गए हर घर तिरंगा वाले शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर करके सभी को तिरंगा फहराने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा 15अगस्त के दिन सभी को अपने घर में तिरंगा फहराकर इसे त्यौहार की तरह मनाना है।
देश की आजादी को उत्सव की भांति मनाने का संकल्प हर नागरिक को लेना चाहिए और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ.पंकज पांडे, डॉ.संदीप कश्यप, डाॅ. राजेश सिंह, डॉ. संगीता कैन्तूरा, डाॅ. अखिल गुप्ता, डॉ.बिट्टू सिंह, डॉ.संगीता सिदोला, डाॅ.शीला बिष्ट, डॉ.नीलांजना, डॉ. अंचला नौटियाल, डॉ.नीलम, डॉ.गुलनाज फातिमा, डॉ.संगीता खड़वाल, डॉ.उर्वशी पंवार, डॉ.उमा पपनोई व समस्त कार्यालय स्टाफ एवं सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने हस्ताक्षर कर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन