राजकीय महाविधालय भूपतवाला के लिए भूमि को हस्तांतरित किये जाने के संबंध मे नौडल अधिकारी प्रो0 सतेन्द्र कुमार राजकीय महाविधालय मीठीबैरी हरिद्वार ने आज नगर आयुक्त हरिद्वारृ श्री दयानन्द सरस्वती से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री उत्तराखडं सरकार की घोषणा 902/2021 के क्रम में जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत नवीन राजकीय महाविधालय भूपतवाला के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया को एक सु़त्री कार्यक्रम के अन्तर्गत प्राथमिकता प्रदान करने हेतु नौडल अधिकारी के रूप में प्रो0 सतेन्द्र कुमार राजकीय महाविधालय मीठीबैरी हरिद्वार ने आज नगर आयुक्त हरिद्वारृ श्री दयानन्द सरस्वती से मुलाकात की और कई माह से विलम्ब फाईल को गति दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने ईन्दर सिंह रावत को तत्काल जमीन का हस्तांतरण किया जाने की कार्यवाही के आदेश दिए है ।
अब जैसे ही नगर निगम द्वारा आदेेश जारी हो जायेगा तब जिला अधिकारी हरिद्वार,40 बीघा भूमि प्राचार्य राजकीय महाविधालय भूपतवाला हरिद्वार के पदनाम पर रजिस्टरी किये जाने के आदेेश जारी कर सकेगे ।
भूमि हस्तांतरित किये जाने के द्वितीय चरण मे नगर आयुक्त हरिद्वार ने मामले की गम्भीरता को लेते हुए जल्द ही आदेष जारी कर षासन को अवगत कराने हेतु नौडल अधिकारी प्रो0 सतेन्द्र कुमार को आषा दिलाई है ।
अवगत है कि वर्तमान मे यह महाविधालय मोहनानन्द आश्रम हरिद्वार मे महज 5 कमरो मे चल रहा है जहा पर 15 टिचिंग तथा 10 नोन टिचिंग स्टाफ तीनो संकायो के 17 विषयो को पढा रहे है और नये स़त्र हेतु दाखले भी जारी है । वही दुसरी और शासन ने भवन निर्माण की जिम्मेदारी उत्तराखंड क्रषि उत्पादन विपणन बोर्ड निर्माण शाखा को दी है ताकि अति शीघ्र निर्माण हो सके ।


More Stories
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया केशवराय पाटन का शैक्षणिक भ्रमण
17 फरवरी को चाका (क्वीली) मे होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन