रुडक़ी: इंटर की छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करना चाचा और भतीजे की पिटाई कर दी गई। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों का सिर फोड़ दिया।
पुलिस को मामले की शिकायत की गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी इंटर की छात्रा को काफी समय से एक युवक आते-जाते हुए परेशान कर रहा था। कई बार छींटाकशी की जा चुकी है।
गुरुवार को छात्रा पर दोबारा छींटाकशी की गई। जिसका छात्रा ने विरोध भी किया। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर छात्रा के परिजन आरोपी युवक को समझाने गए। आरोप है कि इसके बाद युवक ने लाठी डंडे से मारपीट कर चाचा-भतीजे का सिर फोड़ दिया। अन्य लोगों से भी मारपीट की।
भीड़ बढऩे पर आरोपी और उसके साथी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस को मामले में शिकायत की गई है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।


More Stories
सावक मंच ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी को सौंपा ज्ञापन, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश और अर्धकुंभ कार्यों में पारदर्शिता की मांग
‘अंतस 3’ की सफलता के बीच आलोक भारद्वाज और श्रेया खन्ना की जोड़ी को मिल रहा दर्शकों का खास प्यार
निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत