रेल का सफर करने वालों के लिए खास खबर जल्द ही महंगा होने वाला है रेल का टिकट। अब ट्रेन में टिकट बुक करने के लिए 50 रुपए तक ज्यादा देने होंगे।
रेल मंत्रालय ने नए सिरे से विकसित किए गए रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन डेवलपमेंट फीस वसूलने का फैसला किया है।
रेलवे के मुताबिक यह फीस अलग-अलग क्लास से यात्रियों के लिए अलग-अलग होगी। उपनगरीय और सीजन टिकट को इससे अलग रखा गया है। यह फीस उस स्टेशन से रेल में चढ़ने और उस स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों से वसूली जाएगी।
कब से लागू होगा इसकी जानकारी अभी नहीं
हालांकि ये किन स्टेशनों के लिए और कब से लागू होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके तहत जिन रेलवे स्टेशनों का रीडेवलपमेंट हो चुका है उनके लिए यात्रियों से 10 रुपए से 50 रुपए तक का चार्ज वसूला जाएगा।
यात्रियों से ऐसे स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने या उतरने दोनों पर चार्ज लिया जाएगा और इसको यात्रा टिकट में जोड़ा जाएगा, जिससे टिकट महंगे होंगे। यह कदम रेलवे को और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के लिए पैसा जुटाने में मदद करने के लिए है।
- अनारक्षित टिकट पर भी लगेगा चार्ज
अनरिजर्व पैसेंजरों के लिए यह फीस 10 रुपए होगी। इसी तरह रिजर्व नॉन-एसी यात्रियों के लिए 25 रुपए, रिजर्वड एसी पैसेंजर्स के लिए 50 रुपए होगी।इतना ही नहीं प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने वालों को भी इसके लिए 10 रुपए चुकाने होंगे।



More Stories
उत्तराखंड- राज्य में 19 अक्टूबर को महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
कोटा: कन्या महाविद्यालय में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर