हरिद्वार: उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में मंगलवार को आई भयंकर प्राकृतिक आपदा जिसमें बादल फटने की घटना से भारी जान और माल का नुकसान हुआ। इसको देखते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आपदाग्रस्त क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य हेतु अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं व्यथित करने वाली है। प्रदेश के हर नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह आपदा प्रभावित आम जनमानस के लिए इस कठिन समय में खड़े हों।
इस भीषण प्राकृतिक आपदा वाले क्षेत्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत एवं विचार कार्य के लगातार समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां राहत बचाव एवं पुनर्वास के कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुटी हैं ।


More Stories
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को दबोचा
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक- जिला पूर्ति अधिकारी