हरिद्वार : चोरी के लिए एक घर में घूसे चोरों ने घर के अंदर मौजूद बच्ची के सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना जनपद हरिद्वार के थाना पिरान कलियर अंतर्गत धनोरी चौकी क्षेत्र के ग्राम शिवदासपुर ऊर्फ तेल्लीवाला की है।
यहां बुधवार के समय बेखौफ बदमाशों ने एक बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिय। बताया जा रहा है कि मकान मालिक तजमीन निवासी शिवदासपुर उर्फ तेंल्लीवाला अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया हुआ था। तजमीन अपनी दो बेटियों को दादी के घर छोड़ गया था, लेकिन बुधवार की तड़के 3 से 4 बदमाश उसके घर में घुस आए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बताते हैं कि जब बदमाश चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे तभी तजमीन की एक मासूम बच्ची ने उनको देख लिया। इसके बाद बदमाशों ने मासूम के सिर पर धारदार हथियार से कई बार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जब ग्रामीण और परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फारेन्सिक टीम को बुलाया गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना