संजीव शर्मा एनटीन्यूज़: आज दिनांक 2.12.2021 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण मुख्य अतिथि माननीय विधायक यमुनोत्री श्री केदार सिंह रावत जी द्वारा किया गया l
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि खिमानन्द निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री नागेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे l
कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णा डबराल के द्वारा किया गया l महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विक्रम सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया व स्वामी विवेकानंद जी की जीवन पर प्रकाश डाला l
विशिष्ट अतिथि श्री खिमानंद ने स्वामी विवेकानंद के कार्यों व उद्देश्यों से अवगत कराया l माननीय विधायक केदार सिंह रावत जी द्वारा शिकागो में हुए 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी के उद्देश्यों एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला l
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ शैला जोशी, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ मंजू भंडारी, डॉ रजनी लस्याल, बृजेश चौहान, श्री खुशपाल सिंह, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, श्री विनीत कुमार, श्री स्वर्ण सिंह, श्रीमती संगीता थपलियाल, श्री मदन सिंह, श्री रोशन जुयाल, श्री कौशल बिष्ट, अमीर चौहान आदि उपस्थित थे l


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में शिक्षक अभिभावक संघ, छात्र संघ एवं पुरातन छात्र संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित
हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, शारदा रीवर फ्रंट एवं अन्य योजनाओं हेतु, मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की ₹ 109 करोड़ की धनराशि
हरिद्वार: शिवालिक नगर में मेडिकल स्टोर संचालक के साथ चेन लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, एक गिरफ्तार