डॉ संदीप भारद्वाज एनटीन्यूज़: आज 21 दिसंबर 2021 को वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्राचार्य प्रोफे (डॉ) जी आर सेमवाल के दिशा निर्देशन में संस्कृत विभाग के अंतर्गत विभाग प्रभारी प्रोफे (डॉ) राधेश्याम गंगवार एवं विभाग सहयोगी डॉक्टर मनोरथ नौगांई के नेतृत्व में संस्कृत साहित्य के लगभग 50 छात्र छात्राओं ने चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत संस्कृत विभागीय परिषद का गठन किया।
विभागीय परिषद के अंतर्गत नितेश नौटियाल बी.ए तृतीय वर्ष अध्यक्ष, सुमन बी.ए प्रथम वर्ष, उपाध्यक्ष, कोमल बी ए प्रथम वर्ष सचिव, राकेश बी ए द्वितीय वर्ष उपसचिव एवं रीतिका चौहान बी ए द्वितीय वर्ष को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया।
विभाग प्रभारी द्वारा समस्त चयनित छात्र-छात्राओं को कार्यकारिणी के क्रियान्वयन एवं विभाग में समय-समय पर होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया।
डॉ मनोरथ द्वारा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को आगामी सत्र में होने वाले आयोजन जैसे निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, काव्य पाठ, नाटिका प्रदर्शन आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया।
प्राचार्य द्वारा समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूर्ण मनोयोग से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना एवं अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए समझाया गया।
साथ ही उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं को अपने प्राध्यापक वर्ग के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए संदेश भी दिया गया।


More Stories
हरिद्वार: सरकारी संपत्तियों को प्रचार विज्ञापनों से खराब करने वाले 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन पर श्री हरिहर आश्रम, कनखल में हुआ उनका भव्य स्वागत
नरेंद्र नगर: महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए नगर पंचायत गजा मे बैठक का आयोजन