राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शहीद हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय, अगरोड़ा धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विभिन्न जागरूकता एवं शैक्षिक गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना से की गई। इसके उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम बंगद्वारा में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं प्रौढ़ शिक्षा रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों एवं शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बौद्धिक सत्र में प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान पटुड़ी श्री विजय कुमार ने सामाजिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रश्मि (असिस्टेंट प्रोफेसर) भूगोल ने शिक्षा एवं समाज के महत्व पर प्रकाश डाला।
वहीं श्रीमती सीमा(असिस्टेंट प्रोफेसर) हिंदी ने नैतिक मूल्यों की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री जोगेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर)भूगोल ने विद्यार्थियों को अनुशासन के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
सांयकालीन सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रस्तुति दी गई, जिसमें सभी समूहों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किए।रात्रि भोजन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।इस अवसर पर श्री रोहित, श्री प्रताप सिंह राणा सहित सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जागरूकता, शिक्षा के प्रति रुचि एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा।


More Stories
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में भारत रत्न बाबा साहेब की जयंती का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की मनाई जयंती
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 135 की जयंती पर हुआ संगोष्ठि का आयोजन