संजीव शर्मा एनटीन्यूज़: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के अंतर्गत फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज कार्यक्रम के दूसरे चरण में आज महिला वर्ग की बेटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ दीप्ति बगवाड़ी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल द्वारा की गई। महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ राजेंद्र प्रसाद बडोनी द्वारा महिला प्राध्यापक वर्ग की बैटमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में पहला मेच डा माधुरी रावत, अंग्रेज़ी विभाग एवं डा मुक्ता डंगवाल,अर्थशास्त्र विभाग के बीच खेला गया। जिसमें डा मुक्ता डंगवाल 11-8 अंक से विजयी रही।दूसरा मेच डा राजकुमारी भंडारी एवं डा राखी डिमरी के द्वारा खेला गया, जिसमें डा राजकुमारी भंडारी 11-09 से विजयी रहीं। तीसरा निर्णायक मेच दोनों विजेताओं डा मुक्ता डंगवाल एवं डा राजकुमारी भंडारी के बीच खेला गया। जिसमें डा मुक्ता डंगवाल 11-5 से विजयी रहीं। महिला प्राध्यापक वर्ग नामित करने के लिए डॉ पूजा पालिवाल गृहविज्ञान विभाग का चयन किया गया।
फिट इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डा आशुतोष त्रिपाठी,प्रोफेसर राधेश्याम गंगवार,डॉ रोशन केषटवाल, डॉ विजय सिंह नेगी, डॉक्टर आशाराम बिजलवान, डॉ राकेश मोहन नौटियाल,डॉ डी के भाटिया, डॉक्टर अमित गुप्ता, डॉ निरंजन प्रजापति, डॉक्टर अरविंद अवस्थी, डॉ जितेंद्र नौटियाल, डॉ अनुराग भंडारी, श्री सुनील सिंह आदि प्राध्यापक एवं श्री मनमोहन सिंह, श्री शूरवीर दास,श्री विपिन चंद्र काला, श्री राजेश वर्मा, श्री पंकज कुमार, श्री आवेश,श्री अशोक कंडारी, श्री जयभगवान आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।


More Stories
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज,धनौरी के एनएसएस शिविर के अंतर्गत एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” का आयोजन