एनटीन्यूज़,हरिद्वारः हरिद्वार बीती 6 अगस्त शिवरात्रि के दिन नारसन बॉर्डर पर कोर्ट के पेशकार और उनके साथियों के साथ मारपीट और लूट के मामले में एसएसपी हरिद्वार ने संबंधित दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।
बताते चलें कि ज्वालापुर सीट बाजार निवासी नितिन अग्रवाल जिला कोर्ट में पेशकार हैं वह 6 अगस्त शिवरात्रि के दिन मेरठ के शिव मंदिर पर जल अभिषेक के लिए गए थे और जब वह अपने साथियों के साथ वापस हरिद्वार लौट रहे थे तो नारसन बॉर्डर पर तैनात आरोपी दरोगा भज राम चौहान और अन्य पुलिसकर्मियों ने नितिन और उनके साथियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की और सोने की चेन भी लूट ली।
जिसके बाद पेशकार ने आरोपी दरोगा और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी हरिद्वार ने जांच करते हुए जांच में सही पाए जाने पर आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया। वही दरोगा ने भी पेशकार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन