वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल के दिशा निर्देशन में योग विज्ञान विभाग के द्वारा 16 जून 2022 से योग शिविर प्रारंभ किया गया है ।
आज दिनांक 19 जून को शिविर के चौथे दिन समस्त छात्र-छात्राओं ने योग अभ्यास किया एवं योग के माध्यम से स्वस्थ एवं निरोगी होने का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। शिविर में डाकपत्थर के सामान्य जनमानस ने भी योग करके आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

योग विभाग के विभाग अध्यक्ष अमित नेगी ने योग के महत्व को समझाते हुए बताया कि योग ना सिर्फ शारीरिक स्वस्थता प्रदान करता है बल्कि मानसिक व आध्यात्मिक स्तर का भी विकास योग के माध्यम से किया जाता है। योग से शरीर तथा मन को एकाग्र किया जा सकता है।
उन्होंने समस्त छात्र छात्राओं एवं जनमानस को योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में योग विभाग विभाग की योगाचार्या श्रीमती पूजा, आचार्य अनुज जोशी भी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में प्रीति, साक्षी, मयंक, अभिषेक, पृथ्वी आदि ने शिविर में प्रतिभाग किया।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना