April 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

शर्मनाक: मंदिर में जल चढ़ाने आई किशोरी से पुजारी ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

मंदिर में जल चढ़ाने आई किशोरी से पुजारी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

घटना देहरादून की है जहाँ सावन के पहले सोमवार शिव मन्दिर में  एक मन्दिर के पुजारी ने जलाभिषेक करने आईं एक किशोरी से छेड़छाड़ जैसी शर्मनाक हरकत कर डाली।

किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद आरोपित पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला राजधानी देहरादून का है।

जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को देहरादून के चुक्खुवाला स्थित एक शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई किशोरी से मंदिर के ही पुजारी ने छेड़छाड़ कर दी।

किशोरी के शोर मचाने पर मंदिर में भीड़ जुट गई। जिसके बाद किशोरी के परिजन धारा चौकी पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पुजारी नरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

About The Author