राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को कथित तौर पर एक आदिवासी महिला को उसके पति ने पीटा, निर्वस्त्र किया और उसके गांव में घुमाया।
हमले के एक चौंकाने वाले वीडियो में एक व्यक्ति, कथित तौर पर पति, 21 वर्षीय महिला को उनके घर के बाहर निर्वस्त्र कर रहा है और वह मदद के लिए चिल्ला रही है।
महिला गर्भवती बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला कथित तौर पर किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, जिसके कारण उस पर हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाखुश महिला के ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया और उसे अपने गांव ले गए जहां उसे पीटा गया और निर्वस्त्र कर घुमाया गया।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में क्रिकेट ट्रायल संपन्न, छात्र-छात्राओं में दिखा भारी उत्साह
शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी राजनीति करने का आरोप
ऋषिकेश परिसर में नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित