October 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय बलुवाकोट मे मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित

राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे एंटी ड्रग सेल के तत्वाधान में मादक पदार्थों पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय के अध्ययन केंद्र के उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय कि विद्यार्थियों के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का संयोजन नोडल अधिकारी डॉ अतुलचंद के संयोजन और प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

इस संगोष्ठी में डॉ राहुल तिवारी ने कहा कि नशा समाज में कई तरह की विकृतियां पैदा करता है नशे से दूर रहना चाहिए डॉ चंद्रकांत तिवारी ने कहा कि नशे से दूर रहना ही स्वास्थ्य के लिए अच्छा है छात्र संघ अध्यक्ष दिया बिष्ट ने भी छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए आवाहन किया।

महासचिव डिंपल थमी ने कहा कि नशा से सभी छात्र छात्राओं को दूर रहना चाहिए कोषाध्यक्ष सुष्मिता ने कहा कि नशा से दूर रहकर ही देश का विकास किया जा सकता है।

संयोजक डॉक्टर अतुल चंद ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है मद्यपान धूम्रपान गुटखा का प्रयोग इंजेक्शन का प्रयोग के साथ-साथ किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति परिवार और समाज को पतन की ओर ले जाता है आता नशे से दूर रहना चाहिए।

अपने अध्यक्षयीय संबोधन में प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा कि नशा एक पूरे परिवार ही नहीं एक पूरी पीढ़ी बर्बाद कर देता है नशे से दूर रहना चाहिए इसके लिए छात्र-छात्राएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ धर्मेंद्र यादव सुश्री संतोषी गर्बियाल योगा इंस्ट्रक्टर श्री विकास सिंह श्री मनोज कुमार श्री गोविंद जोशी आदि उपस्थित रहे ‎<This message was edited>

About The Author