आज दिनांक 11 .1. 2025 हरिद्वार प्रेस क्लब में शिवसेना प्रदेश प्रमुख देवेंद्र प्रजापति द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई वार्ता का मुख्य उद्देश्य शिवसेना राष्ट्रीय कार्यालय महाराष्ट्र में चली दो दिवसीय बैठक को प्रेस के माध्यम से उत्तराखंड वासियों के बीच साझा करना रहा प्रदेश प्रमुख प्रजापति ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सम्मानित पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि शिवसेना मुख्य नेता श्री एकनाथ शिंदे जी साहेब एवं शिवसेना राष्ट्रीय सचिव श्री अभिजीत अडसूल जी साहब द्वारा यह आदेश मिला है कि शिवसेना नगर निगम चुनाव में भाजपा सहित किसी भी राजनीतिक दल को किसी भी प्रकार का कोई समर्थन या सहयोग नहीं करेगी।
प्रजापति ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में शिवसेना उत्तराखंड की अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपनी राजनीतिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराएगी ।
उन्होंने चेतावनी के साथ बोलते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड में शिवसेना का कोई भी व्यक्ति अपने को शिवसेना पदाधिकारी बात कर भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों को समर्थन देता है तो उस पर संगठन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
प्रजापति ने कहा कि समर्थन में सहयोग जैसी चीज़ शिव सेना राष्ट्रीय कार्यालय पर तय होने के बाद यदि माननीय राष्ट्रीय सचिव जी का आदेश हुआ तो सिर्फ शिवसेना प्रदेश प्रमुख के लेटर हेड द्वारा समर्थन दिया जाएगा वहीं दूसरे मुद्दे पर प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यालय से यह भी आदेश मिला है कि उत्तराखंड के प्रभारी पद एवं सभी प्रकार के मोर्चों को भंग कर दिया गया है जो व्यक्ति इन पदों पर कार्य कर रहे हैं फिलहाल तत्काल प्रभाव से उन पदों को निरस्त कर दिया गया है।
इन पदों पर केंद्रीय स्तर से संपूर्ण सूची तैयारिया हो चुकी है जो जल्द ही राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा उत्तराखंड को प्राप्त होगी जिसको प्रदेश प्रमुख द्वारा उत्तराखंड के समक्ष प्रेस के माध्यम से घोषणा की जाएगी ।
प्रेस वार्ता मे मुख्य रूप से उपस्थित जिला प्रमुख हरिद्वार लाखन सिंह प्रदेश मुख्य कार्यालय सचिव सत्यवीर राठौर प्रदेश आईटी सचिव राजकुमार प्रजापति प्रदेश सचिव मुकेश उपाध्याय शुभम सैनी प्रवीण बठला संजय भाटी प्रतिमा अग्रवाल विकास अग्रवाल आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
उच्च शिक्षा विभाग हल्द्वानी द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के 5वें दिन प्रतिभागियों ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का किया दौरा
उत्तराखंड मंत्रीमंडल की बैठक में 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी
देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा- हरिद्वार के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत