- लोक सभा अध्यक्ष महोदय से संस्कार कला केंद्र /संस्कृति भवन कोटा बूंदी सहित देश में स्थापित करने की अपील..
दिनांक 3 – 8 – 2026 :संस्कार भारती बूँदी ईकाई द्वारा लाल कोठी स्थित विद्यालय में नटराज पूजन एवं गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया।
कोटा से आए विशिष्ट अतिथि संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना ने गुरु पूर्णिमा व नटराज पूजन का महत्व बताया साथ कहा कि ‘अपस्मार, एक बौना राक्षस है जो अज्ञानता, अहंकार, हठधर्मिता, जड़ता व विस्मृति का प्रतीक है जिसे भगवान शिव ने अपने नटराज स्वरूप के चरणों में नीचे दबा रखा है ऐसी मान्यता है कि अज्ञानता को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया जा सकता है उसको हमेशा वश में रखना पड़ता है ताकि ज्ञान विवेक का संतुलन बना रहे… सक्सेना ने गुरु भक्ति एवं मन की पवित्रता पर प्रेरणादायी गीत सुनाए…
मुख्य अतिथि संस्कार भारती के उपाध्यक्ष प्रसिद्ध कवि बाबू बंजारा ने इस अवसर पर गुरु महिमा पर विचार व्यक्त करने के बाद मीरा बाई, राणा प्रताप एवं चैतक सवांद का काव्य मय मार्मिक चित्रण किया।
संस्कार भारती के पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी ने अध्यक्षता की । सम्मान समारोह में बूंदी के दो प्रमुख कला गुरु चित्रकार मदनलाल खत्री, साहित्य मनीषी बजरंग लाल आर्य को सम्मानित किया गया। सम्मानित गुरुओं ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया ।
गुरु सम्मान समारोह में संस्कार भारती के संरक्षक शिक्षा विद जेपी त्रिपाठी ने बाहर से आए अतिथियों से अनुरोध किया कि वह कोटा बूंदी भारत के प्रत्येक जिले में संस्कार कला केंद्र संस्कृति भवन की स्थापना का प्रस्ताव बनाकर माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम कृष्ण बिरला को दें ताकि इन केन्द्रों से माध्यम से विभिन्न कलाओं का संरक्षण व संचालन किया जा सके।
संस्कार भारती के विभिन्न कला प्रमुख रामप्रसाद सैनी ,लाभचंद कुशवाहा, सुनील जांगिड़, विजय सिंह सोलंकी, लीलाधर शर्मा , हुकुमचंद शर्मा, सोहनलाल कुम्हार, विवेक उतरेजा, डॉ बृजमोहन सुमन, ब्रह्मदत्त शर्मा, मनीष मीणा ,प्रकाश चंद कसेरा ,चिरायु सेन ने दोनों गुरुओं का स्मृति चिन्ह,शाल, ऊपरणा ,श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। प्रमुख कवियों जेपी त्रिपाठी डॉ ब्रजमोहन सुमन प्रकाश कसेरा परचम,,सुरेश भैया, ने अपने काव्य रस से गुरु पूर्णिमा सम्मान समारोह को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश सेन व सुनील जांगिड़ ने किया।


More Stories
गंगा की तेज धारा में बह रहे शिवभक्त को आपदा राहत दल ने मुश्किल से बचाया
महाविद्यालय मालदेवता में नवप्रवेशित छात्रों का ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम आयोजित
खानपुर विधायक उमेश शर्मा के कार्यों की सराहना, जन निर्माण पार्टी की बैठक में कई लोगों ने ली सदस्यता