सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक अब हरिद्वार में नजर आने लगे हैं!
उन्होंने कहा कि, धन्य है निशंक जी जिन्हें अब हरिद्वार की याद तो आने लगी! 2020 एवं 21 में जब हरिद्वार के निवासीकोरोना कॉल की विभीषिका झेल रहे थे, अस्पतालों में बेड एवं ऑक्सीजन की कमी के कारण जिंदगी एवं मौत से जूझ रहे थे! और उस भयावह वातावरण में हरिद्वार के कई निवासी कोविड- 19 के कारण अपने प्राण गवां रहे थे तब केंद्रीय मंत्री रहते हुए एवं हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद निशंक जी कहां थे एक बार भी वह हरिद्वार की जनता के दुख दर्द एवं पीड़ा को बांटने के लिए हरिद्वार की जनता के बीच नहीं आए !
अब जबकि 2024 का लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है तब निशंक जी भी नजर आने लगे हैं उन्हें हरिद्वार की याद सताने लगी है!
उन्होंने कहा कि मोदी जी के चेहरे को आगे रखकर उनके नाम पर वोट मांगने वाले कभी अपने कार्यों के आधार पर वोट मांग कर देखें हरिद्वार की जनता जागरूक जनता है वह सब देख रही है और सब जानती है! और समय पर इसका जवाब देगी!



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना