डी पी उनियाल, गजा: विकास खंड चम्बा के अन्तर्गत साधन सहकारी समिति गजा का निर्वाचन चुनाव अधिकारी संदीप सिंह व साधन सहकारी समिति सचिव रणबीर सिंह चौहान की देखरेख में साधन सहकारी समिति कार्यालय गजा मे समपन्न हुआ।
समिति के सभापति पद पर श्रीमती रुकमा देवी पूर्व प्रधान खडवाल गाँव एवं उप सभापति पद पर दिनेश प्रसाद उनियाल नैचोली का निर्विरोध निर्वाचन किया गया, सभापति पद महिला के लिए आरक्षित होने पर रुकमा देवी का निर्वाचन किया गया।
सहकारी समिति के बोर्ड सदस्यों के द्वारा सहकारी बैंक डेलीगेट के लिए बीर सिंह असवाल कठूड, हंसलाल सिंह पयालगांव, रतन सिंह रावत कृदवालगांव, गजेंद्र सिंह खाती माणदा (धार अकरिया) , मंगल सिंह भाली, मनीष सिंह पाली का निर्वाचन भी निर्विरोध चयन किया गया है।
निर्वाचन अधिकारी संदीप सिंह ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जरधार गाँव ने बताया कि सभी पदों पर एक एक नामांकन प्राप्त होने पर निर्विरोध चयन की घोषणा की गई है।
क्रय विक्रय डेलीगेट के लिए कोई भी नामांकन दाखिल नहीं होने पर प्रतिनिधि पद रिक्त है। निर्वाचन अधिकारी संदीप सिंह व समिति के सचिव रणबीर सिंह ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि समिति हित में कार्य करेंगे।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत