डी पी उनियाल , गजा: अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के सहयोग से स्वैच्छिक शिक्षक मंच द्वारा चम्बा में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से कवियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालिका इंटर कालेज चम्बा की संगीत शिक्षिका आशा भट्ट द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया, चौंपा नरेन्द्र नगर के मनवीर सिंह सजवाण ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी , साथ ही अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में कार्यरत संजय रावत सभी आमंत्रित कवियों का स्वागत किया गया।
इंटर कालेज खंडकरी से आये प्रसिद्ध कवि अम्बरीष चमोली द्वारा समाज की समस्याओं पर कविता प्रस्तुत की गई , कवि सोमबारी लाल सकलानी ने समाज को आइना दिखाती कविता मंच पर पढ़ी ,कवि राधाकृष्ण सेमवाल, नवीन जोशी, हेमलता बहुगुणा, पदमलता सेमवाल, तेजोमयी बधानी, मीना तिवारी, रीना उनियाल, नम्रता कौशल, लक्ष्मण सिंह रावत, रेडियो स्टेशन हेवलवाणी के रवि गुसाईं, बालकवि विदुषी उनियाल द्वारा कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
काव्य गोष्ठी का संचालन श्रीमती विजयलक्ष्मी डबराल,एवं श्रीमती नंदी बहुगुणा ने किया । समापन पर बाल कवि विदुषी उनियाल को हाई स्कूल में 98% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर सुरेन्द्र मोहन उनियाल, सरिता नेगी, राजेश्वरी कुठठी, शीला डबराल,रीना अयाज शामिल रहे ।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स